अस्पताल की बदहाली दूर करने को डीएम से मिले पूर्व नपाध्यक्ष
देवरिया, जून 9 -- बरहज, हिंस। नगर पालिका परिषद गौरा-बरहज के पूर्व अध्यक्ष अजीत जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी से मिला और न्यू पीएचसी बरहज की दुर्व्यवस्था से सम्बंधित पत्रक उन्हें सौंपा।पत्रक में कहा गया है कि नगर का नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी का शिकार है। इस समय न चिकित्सक है न फार्मासिस्ट। लैब तकनीशियन और स्वीपर के भरोसे इस अस्पताल का संचालन हो रहा है। चन्द दिनों पूर्व एक डाक्टर यहाँ तैनात किये गये थे, और बीमार स्वास्थ्य केन्द्र की हालत ठीक होने लगी थी, परन्तु उनका स्थानान्तरण कर दिया। अस्पताल फिर बीमार सा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.