प्रयागराज, फरवरी 11 -- प्रयागराज। नगर निगम ने पिछले साल अप्रैल में अरैल में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने के लिए बांड के जरिए बाजार से 50 करोड़ कर्ज लिया था। कर्ज लिए एक साल बीतने को हैं और अब तक अस्पताल की एक ईंट नहीं रखी गई और अब नगर निगम को अगले वित्तीय वर्ष में बांड के जरिए कर्ज देने वालों को एक करोड़ रुपये ब्याज देना होगा। अब तक अस्पताल की निविदा को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। इसका निर्माण कब शुरू होगा, यह भी पता नहीं। नगर निगम प्रशासन को पहले ही अहसास हो गया था कि अस्पताल के निर्माण में विलंब होगा। इसके मद्देनजर नगर निगम ने बांड के जरिए मिले 50 करोड़ रुपये को सालाना छह फीसदी ब्याज पर बैंक में जमा कर दिया। अब नगर निगम को 50 करोड़ जमा के बदले छह फीसदी सालाना तीन करोड़ रुपये ब्याज मिलेगा। जबकि बांड में कर्ज देने वालों को नगर निगम आठ ...