अस्पताल की छत पर लगेगा 185 किलोवाट का सोलर प्लांट
कन्नौज, जून 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के दिलू नगला स्थित सौ शैय्या अस्पताल को जल्द ही सौर ऊर्जा से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अस्पताल की छत पर 185 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का उत्पादन होगा। इस परियोजना के तहत कानपुर की सन पॉवर कंपनी द्वारा लगभग 300 सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक कार्य शुरू करा दिया गया है और आगामी दिनों में पैनलों की फिटिंग का कार्य तेज गति से किया जाएगा। सौ शैय्या अस्पताल की छत पर सोलर प्लांट लगाने की जिम्मेदारी सन पॉवर कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी के ठेकेदार राजवीर सिंह ने परियोजना के संचालन और कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी जयहिंद सिंह को दी है। अस्पताल की छत पर पैनल लगाने के लिए तकनीकी टीम ने सर्वेक्षण भी पूरा कर लिया है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.