मेरठ, मार्च 10 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित निजी अस्पताल में सोमवार को चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। अपने दोस्त के पिता को देखने अस्पताल पहुंचे एक युवक ने मौका पाकर अस्पताल की छत पर लगे ऑक्सीजन प्लांट में सेंधमारी करने की कोशिश की। हालांकि स्टाफ की सतर्कता के चलते आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक युवक अपने दोस्त के साथ उसके पिता को देखने अस्पताल आया था। कुछ देर वार्ड में रुकने के बाद वह वहां से निकल गया और छत पर पहुंच गया। छत पर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है, जहां से पूरे अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। बताया गया कि युवक ने छत पर पहुंचकर प्लांट से जुड़े तारों और उपकरणों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान अस्पताल स्टाफ को शक हुआ तो कर्मचारी छत पर पहुंचे। वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.