अररिया, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय एएनएम स्कूल परिसर में शुक्रवार को कार्य से वंचित रहे पीड़ित चिकत्सिकों, एएनएम, जीएनएम, एएनएम की छात्राओं व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने की। इसमें सिविल सर्जन डॉ के के कश्यप, डीपीएम संतोष कुमार, चिकत्सिक डॉ अजय कुमार सिंह, प्रभारी उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ रुपेश कुमार, डॉ रेशमा अली, डॉ के एन सिंह, डॉ नवल किशोर सहित बड़ी संख्या में चिकत्सिक, एएनएम, जीएनएम व छात्राएं उपस्थित रहीं। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल में हुए हमले की घटना पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि किस तरह बेवजह अस्पताल को निशाना बनाया गया। जान बचाने के दौरान कई एएनएम, जीएनएम और विशेष रूप से एएनएम स्कूल की छात्र...