धनबाद, जनवरी 26 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा स्थित बीसीसीएल के लोदना क्षेत्रीय जिलयगोरा अस्पताल की खिड़की तोड़कर अपराधियों ने लाखों के चिकित्सा उपकरण चुरा लिए। अपराधी एयर कंडीशनर (एसी) की खिड़की तोड़कर अस्पताल परिसर में घुसे थे। उक्त कमरे से एक्स-रे मशीन के कीमती पार्ट्स और ड्रम, सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट और इंस्ट्रूमेंट कंटेनर, मेन ओटी (ऑपरेशन थिएटर) टेबल, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्टेबलाइजर मशीन, एसी, सेक्शन मशीन, ओटी मशीन के अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स ले गए। अस्पताल के सफाई कर्मी विशाल कुमार हाड़ी ने बताया कि दो चोरों को सामान समेटकर भागते हुए देखा। उसने शोर मचाया तो अन्य कर्मी पहुंचे, तब तक चोर भाग चुके थे। अस्पताल के सीएमओ डॉ मलेश ने बताया कि चोरी की सूचना एरिया सुरक्षा विभाग को दी गई है। जोड़ापोखर पुलिस को लिखित शिकायत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.