मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर एसीएमओ ने नगर के विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर नोटिस दिया और एक अस्पताल की ओटी को सील कर दिया।एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित सेवाओं की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच करना था। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम स्काई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, जहां कोई भी मरीज भर्ती नहीं पाया तथा एनआईसीयू (एनआईसीयू) से संबंधित कोई उपकरण उपलब्ध नहीं मिला। आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव पर संबंधित प्रबंधन को निर्देशित किया। इसके उपरांत धनपत हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, जहां सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। लापरवाही को देखते हुए ऑपरेशन थिएटर...