लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो युवक फार्मासिस्ट से भिड़ गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने फार्मासिस्ट के साथ मारपीट की। अस्पताल के गार्डों ने जैसे तैसे मारपीट को शांत कराया मौके पर पहुंची ओयल पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट अशोक कुमार कनौजिया ने पुलिस चौकी पर दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ड्यूटी पर थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे ग्राम बड़ी उमरिया थाना हरगांव सीतापुर निवासी 19 वर्षीय पारस सिंह पुत्र परमजीत सिंह को दो लोग इमरजेंसी में लेकर आए। उसको चोट लगी थी। इमरजेंसी डॉक्टर के कहने पर वह मरीज को दवा लगा रहा थे। मरीज के साथ आये दो लोग इमरजेन्सी में मरीजों के फोटो व वीडियो बनाने लगे। मना करने पर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया। युवकों ने उसको मारा पीटा औ...