रुडकी, फरवरी 19 -- सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया है। अब जल्द ही ड्रग वेयर हाउस से इमरजेंसी को शिफ्ट कर दिया जाएगा। सिविल अस्पताल का ट्रामा सेंटर भवन जर्जर हो चुका था। इसके चलते चिकित्सकों के साथ मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते अस्पताल के ट्रामा सेंटर के भवन का जीर्णोद्धार काम शुरू कराया गया। एक निजी कंपनी इस कार्य को कर रही है। ट्रामा सेंटर के भवन में जीर्णोद्धार का कार्य होने के चलते इमरजेंसी को अस्पताल के ड्रग वेयर हाउस में शिफ्ट कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.