फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार दोपहर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसीएमओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसीएमओ ने अधीक्षक कक्ष में बैठकर उपस्थिति रजिस्टर देखा और डॉ. गौरव राजपूत से जानकारी की। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान की समीक्षा में मात्र 43 प्रतिशत भुगतान होने की जानकारी सामने आई, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। डॉ. सर्वेश यादव ने कहा कि योजना के तहत लगभग 90 प्रतिशत भुगतान होना चाहिए था, लेकिन 43 प्रतिशत भुगतान कर्मचारियों...