अस्पताल का दस्तावेज तैयार रखने का निर्देश
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी पीएचसी की टीम ने मंगलवार को जूरन छपरा रोड नंबर-1 स्थित निजी नर्सिंग होम की जांच की। इस दौरान चिकित्सक अनुपस्थित मिले। पीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार चौधरी ने बताया कि नर्सिंग होम के कर्मचारियों को सभी संबंधित कागजात और प्रमाणपत्र तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। बताया कि नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन, मेडिकेयर से संबंधित दस्तावेज, फायर एनओसी, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा नर्सिंग स्टाफ की शैक्षणिक एवं योग्यता संबंधी प्रमाणपत्रों की जांच की जानी थी। जांच टीम में मुशहरी सीएचसी के प्रधान लिपिक मो. जावेद, आरोग्य मित्र चुन्नू कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नर्सिंग होम के दस्तावेजों की हुई जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.