गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल में पिछले दो वर्षों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक सुभाष सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। विधायक ने अपर मुख्य सचिव को संबोधित पत्र में कहा है कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए कोविड महामारी के दौरान पीएमओ केयर फंड से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था, जिससे इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती थी।पत्र में उल्लेख किया गया है कि पिछले दो वर्षों से यह ऑक्सीजन प्लांट बंद है, जिसके कारण सदर अस्पताल में सिलेंडरों के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.