अस्पताल का आरओ खराब होने से मरीजों के साथ तीमारदार परेशान
बलिया, मई 25 -- बांसडीह। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लाखों की लागत से स्थापित आरओ प्लांट खराब पड़ा है। ऐसे में उपचार कराने आने वाले मरीज और तीमारदारों को भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सक्षम लोग तो बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा लेते हैं। लेकिन मध्यमवर्गीय और हाशिए के लो अस्पताल में लगे आर्सेनिक उगल रहे हैंडपम्प से अपनी प्यास बुझाने को लाचार हैं। इस अस्पताल पर रोजाना सैकड़ों लोग उपचार कराने आते हैं। प्रसव और इमरजेंसी में तो 24 घंटे लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद गर्मी के इस मौसम में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीजों के साथ उनके परिजनों को बेहद परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.