कानपुर, अप्रैल 8 -- किडनी कांड के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग ने चकेरी क्षेत्र के निजी अस्पतालों में छापेमारी की। एक अस्पताल का आईसीयू सील किया। वहीं, निर्माण और गंदगी के लिए दो अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि बुधवार को सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी के साथ तीन निजी अस्पतालों में छापेमारी की गई। रामादेवी स्थित कैलाश मेडिकल सेंटर में आईसीयू मानकों के विपरीत पाया। यहां कोई स्टाफ भी नहीं था। इस लापरवाही के चलते आईसीयू को सीज कर दिया गया। सूर्या व खान अस्पताल में गंदगी फैली मिली और मानकों के विपरीत निर्माण चल रहा था, जहां मरीज भी भर्ती थे। इस पर दोनों अस्पताल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...