लखनऊ, मार्च 22 -- काकोरी, संवाददाता। पारा इलाके में अस्पताल के टेक्नीशियन ने मकान मालिक की 13 वर्षीय बेटी को कमरे में बुलाया। छेड़छाड़ कर उसे धमकी दी और दुष्कर्म किया। बेटी के आपबीती बताने पर मां ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पारा निवासी महिला के घर पर उन्नाव के फतेहपुर चौरासी का रहने वाला प्रशांत कुमार (29) किरायेदार था। वह ठाकुरगंज के एरा अस्पताल में टेक्नीशियन था। चार महीने पहले कमरा खाली कर बुद्धेश्वर के भपटामऊ में किराए के मकान में रहने लगा। शनिवार सुबह प्रशांत ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर बालागंज बुलाया। भांग पीकर नशे में मिलने गया। बाइक पर बैठकर बहाने से कमरे पर ले गया। वहां छात...