बस्ती, अप्रैल 26 -- बस्ती। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने हरदिया चौराहे पर संचालित उन्नति डेंटल क्लीनिक पर शनिवार दोपहर टीम के साथ छापेमारी किया। सीएमओ को शिकायत मिली थी कि बहादुरपुर सीएचसी पर तैनात डेंटल हाइजनिस्ट बिना पंजीकरण के क्लीनिक चला रहा है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने डिप्टी सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ जब वहां पहुंचे तो शायद आरोपी को इस बात की भनक पहले से लग चुकी थी। वह क्लीनिक बंद कर फरार हो गया था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने क्लीनिक पर लगे बोर्ड वगैरह को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि क्लीनिक बंद मिली, लेकिन क्लीनिक के अंदर देखने से यह मालूम हुआ कि वहां पर दांत के इलाज से संबंधित मशीनें लगी हैं। यह भी पढ़ें- दस्तावेज नहीं बायसी में भी क्लिनिक सील आस-पास के लोगों ने भी बताया कि यहां पर...