पीलीभीत, फरवरी 17 -- कलीनगर। कलीनगर के बाशिंदों ने कांप्लैक्स बनाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में खाली पड़ी जमीन पर प्रसतावित रजिस्टी कार्यालय और अस्पताल बनवाने की मांग की गई। सोमवार को कलीनगर के दर्जनों लोग तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालय और आर्युवेदिक अस्पताल की जमीन पर कांप्लैक्स बनाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि नगर पंचायत ने इस जमीन को अधिग्रहित कर इसमें कांप्लैक्स बनाने का प्रस्ताव आनन फानन में कर दिया है। इसका उपयोग सार्वजनिक हित में नहीं होगा। वर्तमान में कलीनगर नगर पंचायत के साथ ही तहसील मुख्यालय भी है। नगर में सरकारी अस्पताल की आवश्यकता है। नगर पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.