अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटरों का किया निरीक्षण
हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ डॉ. हरीश चन्द्र पंत के निर्देश पर शहर के एक हॉस्पिटल समेत पांच डायग्नोस्टिक सेंटर (अल्ट्रासाउंड केन्द्रों) का निरीक्षण किया।एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी के नेतृत्व में सोमवार को चले इस निरीक्षण कार्यक्रम में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत सेंटर के दस्तावेत, सीसीटीवी कैमरे आदि की जांच की गई। सभी के यहां स्थितियां मानकों के अनुरूप पाई गईं। एसीएमओ डॉ. श्वेता ने बताया कि सभी केन्द्रों को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होने बताया कि निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान डॉ. रजनी, अवनीश डसीला, प्रवीण सक्सेना, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.