अस्पताल एवं रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा मानकों का लिया गया जायजा
जहानाबाद, जून 6 -- अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिल्पी कुमारी ने बिजली विभाग एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति में होटल एवं रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। इस दौरान एलपीजी सिलेंडर के भंडारण रसोई में उपयोग किये जाने वाली वस्तुओं, अतिरिक्त सिलेंडर के भंडारण तथा उपयोग किये जाने वाले वस्तुओं की जानकारी ली। सिलेंडर के लिए उपयोग किए जाने वालें कमरों, गलियारों, बेसमेट, सीढ़ियों आपात निकासी एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर संग्रहण सभी बिन्दुओं पर होटल मालिक से स्व घोषणा प्रमाण पत्र लिया गया। इस क्रम में पांच होटलों का अग्नि अंकेक्षण करने के लिए नोटिस दिया गया। साथ ही नौ अस्पतालों को प्रपत्र ष में ऑडिट में दिये गये सुझावों का अनुपालन के लिए नोटिस दिया गया। यह भी पढ़ें- अस्पताल एवं रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा मानकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.