बोकारो, अप्रैल 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल बोकारो में एनएचएम व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अस्पताल उपाधीक्षक ने दो समय बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाने का निर्देश जारी किया है। कर्मचारियों का कहना है कि दो समय बायोमैट्रिक से हाजिरी बनाने का आदेश सिर्फ एनएचएम व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए निकाला गया है। वहीं नियमित स्टाफ के लिए आदेश में चर्चा नहीं है जो न्यायसंगत नहीं है। इनका यह भी कहना है कि कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति दिखाकर उनके वेतन से अलग-अलग पैसे काट लिए गये। इस बावत उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह का कहना है कि बायोमैट्रिक से दो समय हाजिरी बनाने का निर्देश सभी कर्मियों को दिया गया है चाहे वे नियमित कर्मचारी हैं या एनएचएम व आउटसोर्सिंग कर्मी। कुछ कर्मचारियों द्वारा शारीरिक उपस्थिति के बावजूद बायो...