बगहा, फरवरी 13 -- बेतिया। जीएमएच अस्पताल की अधीक्षक डॉ सुधा भारती ने अस्पताल सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी वार्ड इंचार्ज, जीएनएम और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। बैठक में साफ-सफाई, मरीजों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और ड्यूटी में पारदर्शिता को लेकर विशेष जोर दिया गया। अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज को बेड पर स्वच्छ चादर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। कहा कि किसी भी वार्ड में गंदगी या अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर संबंधित वार्ड इंचार्ज की जवाबदेही तय की जाएगी। तैनात वार्ड ब्वॉय और अन्य स्वास्थ्यकर्मी पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। मरीजों और उनके परिजनों के साथ शालीन व्यवहार भी सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.