जमशेदपुर, मई 16 -- रेलवे कर्मचारी की समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ पदाधिकरियों की बैठक में यह बातें कहीं। ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद और टाटानगर के ब्रांच सचिव मुद्रिका प्रसाद ने रेल जीएम के समक्ष अस्पतालों से डॉक्टर की समस्या दूर करने, खाली पड़े पदों पर बहाली, जर्जर रेलवे आवास को तोड़कर उसके स्थान पर मल्टी कांप्लेक्स बिल्डिंग बनाने, कॉलोनी में ओवरहेड पानी टैंक लगाकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुरूप 24 घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने के साथ कई मांगों को रखा था। रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कहा कि रेल महाप्रबंधक ने अन्य कई मांगों पर भी सहमति जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...