गोरखपुर, जुलाई 23 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में सभी ब्लॉक मुख्यालय स्थित अस्पतालों, जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एआरवी और एएसवी का इंजेक्शन 24 घंटे उपलब्ध रहेगा और उसकी सेवाएं निर्बाध तौर पर दी जाएंगी। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने इसे लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कहा कि कुत्ता, बंदर और बिल्ली जैसे जानवरों के काटने पर लगने वाला एआरवी और सर्पदंश पर लगाया जाने वाले एएसवी का इंजेक्शन एक व्यक्ति के लिए भी इस्तेमाल करना पड़े तो करना है। इन इंजेक्शन की सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। बताया कि दोनों प्रकार के टीके जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...