अस्पतालों में 20 हजार एंटी रेबीज की जरूरत, आर रही महज दो हजार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सूबे के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज की सूई की आपूर्ति में कटौती चल रही है। बीएमएसआईसीएल को जितनी एंटी रेबीज सूई की डिमांड की जा रही है उससे आधे से भी कम जिलों को आपूर्ति हो रही है। दवा के समय पर नहीं आने से मरीजों को इंजेक्शन देने में परेशानी हो रही है।
आपूर्ति में कमी मुजफ्फरपुर से 25 हजार एंटी रेबीज की डिमांड की गई। इसके एवज में मात्र दो हजार ही आपूर्ति की जा रही है। जिले में हर महीने 20 हजार एंटी रेबीज इंजेक्शन सूई की खपत होती है। बीच में कई दिन सूई नहीं रहने के कारण सदर अस्पताल में मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लग सका। इसको लेकर मरीजों ने हंगामा भी किया था।
इम्यूनोग्लोबिन दवा की स्थिति जिले के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज के अलावा इम्यूनोग्लोबिन दवा की भी आपूर्ति नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.