नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- -भीषण गर्मी से बचाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठकनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 30 अस्पतालों में कूल रूम बनाने और सार्वजनिक स्थलों पर पानी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ओआरएस का घोल भी मुहैया कराया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हीट वेव एक्शन प्लान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह सतर्क है और वर्ष 2030 तक हीट वेव से होने वाली मृत्यु को शून्य तक लाना सरकार का लक्ष्य है।दिल्ली यह भी पढ़ें- दिल्ली CM रेखा गुप्ता का अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश सचिवालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय ब...