हरदोई, जनवरी 22 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने 24 आयुष चिकित्सालय बनाने के प्रस्ताव के सम्बन्ध मे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. आशा रावत से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। होमोपैथिक चिकित्सकों से बात की। निर्देश दिये कि गोद लिये गये स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों का परीक्षण करें। बच्चों को दवायें उपलब्ध कराये। तीन महीने में बच्चों मे क्या इम्प्रूवमेंट हुआ है, इसकी मानीटरिंग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...