पटना, फरवरी 12 -- प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनायी गई है। यह टीम उन अस्पतालों में जाकर निरीक्षण करेगी, जिन्हें प्रारंभिक मूल्यांकन में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति ने कहा है कि सेवाओं के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए 'कायाकल्प कार्यक्रम' के तहत राज्य स्तरीय बाहरी मूल्यांकन की यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए कुल 25 विशेषज्ञ टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में राज्य स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न सहयोगी संस्थाओं जैसे यूनिसेफ, पिरामल, जपाइगो और एम्स पटना के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। ये दल राज्य के विभिन्न जिलों जैसे अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर और मुजफ्फरपुर के अस्पतालों का शीघ्र दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.