देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन ने कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर रोष जताते हुए प्रदेश के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने इस संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य सचिव राजेश कुमार की ओर से एक साल पहले जारी एसओपी का पालन नहीं हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि सभी अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड के बाहर एसओपी चस्पा की जाए, ताकि मरीजों को उनके अधिकार पता चल सकें। प्रियंका चौहान प्रकरण में लापरवाह स्टाफ को तत्काल दुर्गम क्षेत्रों में स्थानांतरित करने की मांग भी उठाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.