लखनऊ, जनवरी 5 -- शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पतालों में सोनोलॉजिस्ट ने पहुंचकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए। मरीजों को काफी राहत पहुंची। सोनोलॉजिस्ट के पहुंचने से मरीजों को दूर दराज दूसरे सरकारी और निजी अस्पताल जांच के लिए नहीं जाना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने 29 दिसंबर को महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल, आलमबाग के चंदर नगर 50 बेड और ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट को संबद्ध करने का आदेश किया था, लेकिन विभाग की ओर से रिलीविंग ऑर्डर न मिलने से सोनोलॉजिस्ट इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए नहीं पहुंच सके थे। सोमवार को सभी जगह पर सोनोलॉजिस्ट पहुंचे। आलमबाग चंदर नगर के 50 बेड संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.