सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। जिले में पड़ रही भयंकर ठंड ने आम जनजीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्था की भी कड़ी परीक्षा लेनी शुरु कर दी है। कड़ाके की सर्दी के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल फीवर, डायरिया के साथ-साथ हृदयघात के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालात यह हैं कि सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी में ठंड से प्रभावित मरीजों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार ठंड का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीपी, शुगर, हृदय व सांस रोग से पीड़ित मरीजों पर पड़ रहा है, लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। भयंकर ठंड के बीच हाल के दिनों में हृदयघात से युवाओं की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। बीते दिनों कोऑपरेटिव बैंक के महज 35 वर्षीय प्रबंध निदेशक की ठंड के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के ...