लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अस्पतालों और महिला कल्याण विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान लोकबन्धु और डॉ राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई और नवजात शिशुओं के साथ केक काटकर बेबी किट वितरित की गई। अपर्णा यादव ने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से बातचीत की और लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर व पैथोलॉजी सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया।इसके बाद उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह सिंधी खेड़ा और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर और विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से एनआईओएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 63 बालिकाओं को बैग वितरित...