मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादाबाद। जनपद में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एक कोमॉर्बिड मरीज की मौत हो जाने के मद्देनजर उन सभी मरीजों पर देखभाल से जुड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है जो किसी गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, छींके आने आदि लक्षण दिखाई दे रहे हैं। पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट, सांस आदि किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को कोमॉर्बिड की श्रेणी में चिह्नित किया जा रहा है। कोमॉर्बिड मरीजों के किसी संक्रमण की चपेट में आने पर उनकी हालत बिगड़ने का खतरा ज्यादा रहता है। विवेकानंद अस्पताल में पहुंचे जिस कोमॉर्बिड मरीज में स्वाइन फ्लू का संक्रमण मिला था उसकी मृत्यु का कारण स्वाइन फ्लू नहीं बल्कि, दिल के गंभीर रूप से फैल जाने के साथ ही पूर्व की गंभीर बीमारियां थीं। यह भी प...