रामपुर, मई 26 -- मौसम में हुए बदलाव के चलते अस्पताल जिला अस्पताल खुलते ही मरीजो की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंगलवार सुबह ओपीडी पर सुबह से ही महिलाओं ओर पुरुषों की लंबी कतार लग रही है। वही, डॉक्टरो के कक्ष के बाहर भी मरीजो का तांता लगा रहा है। जिसमें ज्यादातर मरीज डायरिया के है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्षदाता डॉ. दशरथ सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते लोगो को सावधानी बरतनी चाहिए। पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। खाने में हल्का आहार लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से अस्पतालों में डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...