चक्रधरपुर, मार्च 31 -- मनोहरपुर, संवाददाता। सोमवार को चाईबासा में संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक में विधायक जगत माझी शामिल हुए। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखीं। बैठक में विधायक ने मनोहरपुर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अल्ट्रासाउंड आदि मशीनों के संचालन के लिए टेक्नीशियन की बहाली और सभी अस्पतालों में एम्बुलेंस तैनात करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक मशीनें तो उपलब्ध हैं, लेकिन टेक्नीशियन के अभाव में जनता को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि ...