पीलीभीत, सितम्बर 2 -- जिले में स्वाइन फ्लू का एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर अस्पतालों में फीवर हेल्प डेस्क बनाने के आदेश दिए हैं। यहां बुखार से पीड़ित मरीजों की प्राथमिक जांच के साथ संदिग्ध मरीजों की आवश्यक जांच कराई जाएगी। जिले में सामने आया स्वाइन फ्लू का मामला बाहर से आने वाला बताया जा रहा है। इसके बावजूद विभाग ने एहतियातन सभी अस्पतालों में निगरानी बढ़ा दी है। बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ लक्षणों के आधार पर उनकी जांच कराई जा रही है, ताकि समय रहते बीमारी की पहचान की जा सके। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू की दस्तक, जिले में जांच को मंगाई जा रही किट अभी तक जिले में स्वाइन फ्लू का एक मामला सामने आया है। वहीं डेंगू के पांच मरीज भी मिल...