मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। शीतलहर की आहट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ठंड की चपेट में आने वाले मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज सुनिश्चित करने के मकसद से अस्पतालों में कोल्ड वेव रूम बनाने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मंडलीय जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी कोल्ड वेव रूम बनाए जा रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक पीएचसी पर दो बेड का जबकि, सीएचसी पर पांच बेड का कोल्ड वेव रूम बनाया जा रहा है। ठंड की चपेट में आने की वजह से दिखने वाले लक्षणों से पीड़ित सभी मरीजों को कोल्ड वेव रूम में भर्ती करके इलाज शुरू किया जाएगा। प्रत्येक कोल्ड वेव रूम में दो रूम हीटर के साथ ही प्रत्येक बेड पर दो कंबल की व्यवस्था रहेगी। ठंड लगने की वजह से होने वाली परेशानियों जैसे लकवा आदि के इलाज से जुड़ी दव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.