कोडरमा, नवम्बर 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। तेजी से बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डाला है। जिले में वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। दिन में गर्मी और सुबह-रात की ठंड के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ा है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वे तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सदर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 10-15 दिनों में सदर अस्पताल में वायरल मरीजों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां 30-50 मरीज दैनिक पहुंचते थे, वहीं शुक्रवार को 100 से अधिक मरीज वायरल संक्रमण से ग्रसित पाए गए। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर भीड़ देखी गई और अधिकांश मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द व बदन दर्द की शिक...