गौरीगंज, मई 8 -- अमेठी। संवाददाता मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी तक मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ के चलते मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

शुक्रवार का मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए कुल 983 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें सबसे अधिक 492 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। वहीं खांसी व सर्दी-जुकाम के 292 तथा एलर्जी के 87 और पेट दर्द के 97 मरीज अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन के 79 तथा अन्य बीमारियों बीमारियों से पीड़ित 165 मरीजों का उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार तेज धूप और गर्म...