बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधा बढ़ाने के लिए शासन ने जिले के लिए लगभग 2.86 करोड़ रुपये जारी किया है। इस बजट से डॉयग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जाएगा। विभाग का कहना है कि बजट तो मिल गया है, लेकिन अभी इसके खर्च की अनुमति नहीं मिली है। इसे खर्च करने के लिए शासन की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। गाइड लाइन के अनुसार ही धन खर्च किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को 15वें वित्त योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल, विशेष चिकित्सालय व सीएचसी में संचालित पैथॉलोजी लैब में जांच की व्यवस्था और बढ़ाने के लिए बजट जारी किया गया है। सभी सीएचसी के लिए 1.12 करोड़ रुपये, जिला अस्पताल के लिए 1 करोड़ चार लाख व जिला महिला अस्पताल और 100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया के लिए 72 लाख रुपये शासन से जारी किया गया ...