अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, सदर अस्पताल और रिम्स अलर्ट
रांची, मई 22 -- रांची, संवाददाता। रांची में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी में चल रहे हीट वेव से अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर, बेहोशी और तेज बुखार की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव से निपटने के लिए विशेष तैयारी की है। अस्पताल में गर्मी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। वार्ड में अतिरिक्त बेड, जरूरी दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. बिमलेश सिंह ने बताया कि अस्पताल पूरी तरह अलर्ट मोड में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.