रामपुर, मार्च 10 -- होली के बाद से गर्मी बढ़ रही है, जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों बुखार, खांसी, गले में संक्रमण आदि समस्याओं के मरीज पहुंच रहे हैं तो वहीं प्रदूषण और गर्मी की वजह से आंखों में संक्रमण की समस्या भी लोगों के सामने आ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के दृष्टिगत लोग खानपान का ध्यान रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...