मोतिहारी, मई 11 -- शंभूनाथ झा, मोतिहारी। मरीजों के लिए अब सरकारी अस्पतालों में 134 प्रकार की जांच होगी। यह जांच मुफ्त में होगी। इसके लिए सरकार का एक एनजीओ से एग्रीमेंट हो गया है। इसी महीने से यह सेवा पीपीपी मोड में शुरू होनी है। पीपीपी मोड में पैथोलॉजी की सुविधा पहले सदर अस्पताल से शुरू होगी। फिर अनुमंडलीय अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुरू की जाएगी। इसके लिए सदर अस्पताल में रूम की व्यवस्था करने का सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है। सदर अस्पताल होगा हब व स्कोप होंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: मिली जानकारी के अनुसार, अब सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्र पर पैथोलॉजी पीपीपी मोड में होगी। इसका हब सदर अस्पताल होगा और स्कोप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। इन जगहों से मरीज की जांच के लिए ब्लड का कलेक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.