मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर सहित सूबे के सदर अस्पतालों और पीएचसी में नौ महीने से बायोकेमिकल जांच के लिए आवश्यक केमिकल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लिवर-किडनी और लिपिड प्रोफाइल और यूरिक एसिडकी जांच में कठिनाई आ रही है। अस्पतालों ने केमिकल के पुराने स्टॉक् से करीब सात माह काम चलाया, लेकिन बीते दो माह से जांच पूरी तरह ठप पड़ी है।सरकारी अस्पतालों में जांच नहीं होने से मरीजों को जांच के लिए निजी लैब जाना पड़ रहा है। इससे उनकी जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। वहीं, क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अजय कुमार का कहना है कि अस्पतालों में जरूरी जांच कराई जा रही है। बाकी जांच भी जल्द शुरू की जाएगी। मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल और कई पीएचसी में भी दो महीने से बायोकेमिकल के तहत होने वाली जांच पूरी तरह से ठप है। इसके अलाव...