नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन और रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन की उपलब्धता नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि खासतौर पर आंबेडकर अस्पताल में स्थिति ज्यादा खराब है, जहां पर कुत्तों के काटने से प्रभावित लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं होने से परेशान हैं। यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों की भारी कमी है। कुत्तों व अन्य जानवरों के काटने पर लगाए जाने वाले जीवन सुरक्षा टीकों की उपलब्धता का भारी अभाव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.