नई दिल्ली, मई 25 -- -मरीजों को अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर जाने और वहां से उतरने में होगी सुविधा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को ऊपरी मंजिल पर जाने में अब दिक्कत नहीं होगी। अस्पतालों में खराब लिफ्टों को बदला जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल के भीतर अस्पतालों में नई लिफ्टें लगा दी जाएंगी।पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में नौ लिफ्टें बदली जानी हैं। पुरानी हटाकर उनकी जगह नई और तेज चलने वाली लिफ्टें लगेंगी। इनमें सात लिफ्टों में बेड आसानी से जा सकेंगे, इनमें से प्रत्येक की 26 लोगों की क्षमता होगी। बाकी दो लिफ्टों में 13-13 लोग सवार हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य में करीब दो करोड़...