नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को ऊपरी मंजिल पर जाने में अब दिक्कत नहीं होगी। अस्पतालों में खराब लिफ्टों को बदला जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल के भीतर अस्पतालों में नई लिफ्टें लगा दी जाएंगी। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में नौ लिफ्टें बदली जानी हैं। पुरानी हटाकर उनकी जगह नई और तेज चलने वाली लिफ्टें लगेंगी। इनमें सात लिफ्टों में बेड आसानी से जा सकेंगे, इनमें से प्रत्येक की 26 लोगों की क्षमता होगी। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में नई लिफ्टें लगाने का काम जल्द शुरू होगा बाकी दो लिफ्टों में 13-13 लोग सवार हो सकेंगे। इस कार्य में करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।इसी तरह जीबी पंत अस...