सीवान, मई 16 -- सीवान। जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। कई विभागों में एक ही डॉक्टर पर बड़ी संख्या में मरीजों की जिम्मेदारी है। इससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...