पटना, अप्रैल 8 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार के अस्पतालों में कहीं डॉक्टर नहीं हैं तो कहीं रूई नहीं है। कहीं रूई है तो सूई नहीं, कहीं दवा नहीं, कहीं बेड नहीं. है। अब हालात यह हैं कि अस्पताल में मरीज के लिए व्हील चेयर तक उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में मरीज को कभी साइकिल, कभी चारपाई, कभी स्कूटर पर बिठाकर ले जाना पड़ रहा है। बुधवार को एक वीडियो साझा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि अमंगल सरकार में समूचे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भाजपा-जदयू की सरकार बताए कि जब अस्पताल में डॉक्टर नहीं, व्हील चेयर नहीं, दवा नहीं, इलाज की व्यवस्था नहीं, स्वास्थ्य कर्मी नहीं तो इसे अस्पताल कहा ही क्यों जाए? ईंट-गारे का ढांचा खड़ा कर फिर उसे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कह देने से स्वास्थ्य सेवा, सुविधा और व्यवस्था सुदृढ़ नही...