जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- 24 घंटे प्रसव सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रखने पर विशेष फोकस संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सभी गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कराएं अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉक्टरों की उपलब्धता, पैथोलॉजी जांच सुविधाओं की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव की अद्यतन स्थिति, एम्बुलेंस सेवा, अस्पतालों की साफ-सफाई, पेयजल एवं बिजली व्यवस्था सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। पैथोलॉजी जांच सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए जांच रिपोर्ट समयबद्...