सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले के सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाएं सीमित होने से मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और रेफरल अस्पतालों में जरूरी जांच उपकरण या तकनीशियन नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर महंगे दाम पर जांच करानी पड़ती है। गरीब और मजदूर वर्ग के लिए यह अतिरिक्त खर्च भारी पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज मुफ्त बताकर बुलाया जाता है, लेकिन जांच बाहर कराने से खर्च बढ़ जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...